फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में पर्यटकों को करनी पड़ रही है जेब ढीली

विज्ञापन
सवारियां लेकर पिपली से थर्डगेट की ओर जाता ऑटो। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शाम ढलते ही शहर में निजी व सरकारी बसों का आवागमन बंद हो जाता है। समय पर बस न मिलने पर यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन रात के समय कुछ ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं धर्मनगरी का भ्रमण करने आ रहे पर्यटकों को भी मजबूरन अपनी जेब ढीली करानी पड़ रही है। यात्रियों का आरोप है कि चार से पांच किमी के लिए ऑटो चालक 100 से 150 रुपये वसूल रहे हैं।
महानगरों में दौड़ने वाले ऑटो में मीटर लगे होते हैं, जिनसे यह पता लग जाता है कि ऑटो चालक को कितने रुपये देने हैं, लेकिन धर्मनगरी में ऐसा भी कुछ नहीं है। उधरऑटो चालकों का कहना है कि किसी भी यात्री से निर्धारित किराए से ज्यादा पैसे नहीं लिए जाते। रात में सवारियां नहीं मिल पाती तो ज्यादातर यात्री स्पेशल ऑटो कर लेते हैं। जिसका किराया अधिक होता है।
विज्ञापन

रात में पिपली से थर्ड गेट के लिए 100 रुपये : सुमित
सुमित ने बताया कि वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है और मूल रूप से ढांड का रहने वाला है। जब कभी अपने घर जाता है तो देर हो जाने के कारण पिपली से थर्ड गेट तक ऑटो में सफर करना पड़ता है। अगर दो से तीन सवारियां भी हो तो ऑटो चालक 100-100 रुपये मांगते हैं।
रात में ऑटो का किराया हो निश्चित : सुनील
ढांड के रहने वाले सुनील ने बताया कि उन्होंने एक दो बार रात में ऑटो में सफर किया है। ऑटो चालक मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर कहते हैं कि साहब रात का किराया इतना ही लगता है।
पर्यटकों को लूटा जा रहा : पवन
पवन ने बताया कि शहर में रहने वाले लोगों को तो किराया की जानकारी होती है, लेकिन ऑटो चालक पर्यटकों और अजनबियों को ज्यादा लूटते हैं। उनके ऑटो में कोई मीटर नहीं लगा होता और न ही अधिकांश ऑटो में रेट लिस्ट लगी होती है। जिससे किराया का हिसाब लगाया जा सके
सभी रूट पर निर्धारित है किराया : जगतार सिंह
ऑटो रिक्शा यूनियन पिपली-कुरुक्षेत्र के प्रधान जगतार सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर चलने वाले ऑटो के लिए रेट निर्धारित किए गए हैं। रात्रि में सफर करने वाले यात्रियों से भी उतना ही किराया लिया जाता है। हालांकि यदि रात में पिपली से थर्ड गेट की सवारी नहीं मिलती तो स्पेशल ऑटो करने पर 170 रुपये लिए जाते हैं। रात में एक या दो सवारी होने पर ही किराया बढ़ाया जाता है अन्यथा यूनियन द्वारा निर्धारित किराया ही लगता है। कोई भी ऑटो चालक रेट लिस्ट से अलग किराया नहीं वसूल सकता।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन के प्रधान को किया जाएगा सूचित : उर्मिल श्योकंद
आरटीए उर्मिल श्योकंद का कहना है कि पिपली से थर्ड गेट तक के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित है। रात में सवारियां कम मिलने के कारण दस से बीस रुपये अतिरिक्त लिए जा सकते हैं, लेकिन यदि इससे अधिक रुपये सवारियों से वसूले जा रहे हैं तो यह गलत है। इसे लेकर ऑटो यूनियन के प्रधान को सूचित किया जाएगा। प्रधान सभी ऑटो चालकों को इस बारे में अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें