फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज सरकारी अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज बुधवार को अपनी लंबित मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान यदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। बता दें इससे पहले चिकित्सक नौ दिसंबर को पेन डाउन कर दो घंटे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं एचसीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि कई माह पहले सरकार से बातचीत होने के बाद मांगों पर सहमति बन गई थी। फिर भी आज तक किसी मांग को पूरा नहीं किया गया है। आज बुधवार को सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। पदोन्नति, एसीपी में देरी, चार्जशीट मामलों में की जा रही देरी से चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। यदि फिर भी मांगें नहीं मानी तो 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें