कुरुक्षेत्र। ढाई महीने पहले घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस प्रिंस निवासी गोबिंदगढ़ समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रोहित कुमार निवासी बराहण ने बताया था कि आठ अक्तूबर शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने चचेरे भाई राहुल और पड़ोसी सुमित के साथ बैठक में बैठा था। कुछ देर बाद प्रिंस, अभिषेक निवासी डूडी व बलकार उर्फ चिम्मा निवासी निवारसी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो कार, एक बुलेट सहित तीन बाइक पर बैठक सामने आए। प्रिंस ने गंडासी, अभिषेक ने गन्ना काटने वाले कटर व अन्य तीन ने उन पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। झगड़े का शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए आरोपी अपने वाहनों में भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 14 दिसंबर को आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। आरोपी से वारदात में प्रयोग में गन्ना काटने वाला कटर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।