फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के आरोप में एसपी के आदेश पर तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले महीने गांव थांदड़ा के पास गांव जाते समय दो ग्रामीणों को रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला से मुलाकात की थी। उनके आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह इस मामले में जांच करेंगे।
गांव जखवाला के रहने वाले कुलदीप ने एक फरवरी को इस्माईलाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी की रात को वह अपने साथी गांव जंधेड़ी वासी रामपाल के साथ बाइक पर इस्माईलाबाद से गांव जखवाला जा रहा था। उसने अपने साथी रामपाल को उसके गांव जंधेड़ी में उतारना था। जब वह गांव थांदड़ा के पास पहुंचे तो शेरगढ़ रजबाहा के पास पहले से खड़े आठ लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों में से एक ने अपने साथियों को उसे जान से मारने के लिए उकसाया था।
उन्होंने भाग कर जान बचाई। इस मामले में कुलदीप ने गांव के ही मोहित, प्रदीप व रजत पर आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि ये तीनों बता सकते हैं कि अन्य हमलावर कौन कौन थे। एसपी से मिलकर परिवार ने इन तीनों आरोपियों से पूछताछ करने की गुहार लगाई। उधर, पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस पुख्ता सबूत तलाश रही है। थाना इस्माईलाबाद के प्रभारी जगदीश टामक का कहना है कि मोबाइल डिटेल खंगाली रही है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें