फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में तीन नए सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में तीन नए सदस्य को शामिल किया गया है। वीरवार को कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए। श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में पंचकर्म विभाग के एचओडी प्रो. डॉ. आशीष मेहता को एक साल, कौमार भृत्य विभाग के सहायक प्रो. डॉ. अमित कटारिया दो और सहायक कुलसचिव अतुल गोयल को एक साल के लिए सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने नवगठित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की उन्नति व प्रगति के लिए समय-समय पर समितियों का पुनर्गठन और नए सदस्यों को शामिल किया जाता है। यह एक नियोजित प्रक्रिया है, जिन नए सदस्यों को कार्यकारी परिषद को शामिल किया गया है। तीनों ही सदस्य अनुभवी होने के साथ-साथ कर्मशील हैं। निश्चित रूप से उनके अनुभवों का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें