फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के लिए तीन लाख 22 हजार युवाओं ने करवाया पंजीकरण

Sun, 26 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक तीन लाख बाईस हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवा लिया है। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में होने जा रहे इन खेलों में अभी भी पंजीकरण जारी है, जिसके चलते यह संख्या और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह के मुताबिक थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 58,148, लाडवा में 17,450, रादौर में 30,855, शाहाबाद में 52,617, पिहोवा में 20,596, पुंडरी में 22,480, गुहला में 35,579, कलायत में 61,039, और कैथल में 23,937 प्रतिभागियों ने भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन


धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं और वे युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अभियान है।
15 खेलों में दिखेगा प्रतिभाओं का दमखम
सांसद खेल महोत्सव में 15 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, रस्सीकूद, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, रस्साकशी, कबड्डी, पोलो, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और हेल्थ वेलनेस एक्टिविटी शामिल हैं।
विज्ञापन

पोलो का प्रदर्शन मैच भी इस महोत्सव का आकर्षण रहेगा। धर्मवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही विभिन्न खेलों की टीमों का गठन कर प्रतियोगिताओं का शेड्यूल और पुरस्कार राशि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें