पिहोवा। ब्रह्मजून रोड पर सड़क निर्माण के दौरान चौडाई घटाने पर आसपास के लोगों ने प्रदर्शन यया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार पर सड़क की चौड़ाई घटाने के आरोप लगाए।
लोगों ने बताया कि उनकी सड़क 40 फुट की है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से 18 फुट की सड़क बनाई जा रही है । इस बारे में वे एसडीएम को भी शिकायत कर चुके हैं । उन्होंने इस बारे सीएम विंडो में भी शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।आज जब उन्होंने एकत्रित होकर ठेकेदार को मिले और काम रोकने के लिए कहा तो ठेकेदार सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा कर पुलिस कार्रवाई करने की धमकी देने लगा। जिस कारण वे विरोध स्वरूप धरना देने को मजबूर हुए। लोग एकजुट होकर एसडीएम से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
ठेकेदार दीपक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है और टेंडर में पैमाइश दी गई है वे उसके अनुसार काम कर रहे हैं। जब लोगों ने काम बंद करवाना चाहा तो उन्होंने कहा कि आप सरकारी काम में बाधा न डालें।