फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पंचायत भवन में रक्तदाता को सम्मानित करते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंचायत भवन के सभागार में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कोरोना महामारी के दौरान घर-घर जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर बांटने, खाना व राशन का वितरण करने सहित अन्य कार्यों में सहयोग करने वाली समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी में समाजसेवी संस्थाओं को जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा। महामारी में अनेक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया था। इन संस्थाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के घर तक ऑक्सीजन का सिलिंडर पहुंचाने का काम किया
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस समय ओमिक्रॉन वैरिएंट का फैलाव पूरे देश में तेजी से हो रहा है। ऐसे समय में एक बार फिर से लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन ने सरकार के आदेशानुसार लोगों को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और सभी विभागों को मुस्तैद रहने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर की समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अपील है कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए भी अपने आपको तैयार रखें ताकि जरूरत पड़ने पर प्रशासन सहयोग ले सके। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सर्बजीत सिंह सिबिया, सहायक सचिव रमेश चौधरी, राजपाल, ओमप्रकाश, जोगिंद्र, प्रकाश चंद, सतीश, हिम्मत सिंह, विकास दहिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें