फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विक्रम और सहदेव पैनल के बीच होगा कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नामांकन पत्र जमा करवाते विक्रम शर्मा व अन्य अ​धिवक्ता। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया वीरवार को शुरू हो गई है। 11 सितंबर को होने वाले इन चुनावों के लिए अधिवक्ता मैदान में उतर आए हैं।प्रधान पद के लिए अधिवक्ता विक्रम शर्मा और अधिवक्ता सहदेव राढान आमने-सामने होंगे। विभिन्न पदों के लिए दोनों ने अपने-अपने पैनल भी उतारे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को नामांकन पत्र जमा करवाए गए। इन पत्रों की जांच 5 सितंबर को की जाएगी। उसी दिन नाम वापस लेने की भी प्रक्रिया होगी।
प्रधान पद सहित अन्य पदों पर कड़ी टक्कर की उम्मीद है। दोनों पैनल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मतदाता अधिवक्ताओं में चुनावी चर्चा चरम पर है। अधिवक्ता सहदेव राढान पहले बार एसोसिएशन में उपप्रधान रह चुके हैं। वे पिछले वर्ष प्रधान पद के चुनाव में हार गए थे। उस चुनाव में धर्मेंद्र अत्री को प्रधानी मिली थी। वहीं, अधिवक्ता विक्रम शर्मा बार एसोसिएशन में सचिव रह चुके हैं। वे पहली बार प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे हैं।

कुरुक्षेत्र। नामांकन पत्र जमा करवाते विक्रम शर्मा व अन्य अधिवक्ता। स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें