फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला का पर्स छीनकर भागा युवक, दुकानदारों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। एक युवक महिला का पर्स छीनकर फरार हुआ, उसने खुद को बचाने और लोगों को गुमराह करने के लिए खुद ही शोर मचाया और कहा कि चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो, लेकिन उसकी यह चालाकी चल न सकी और दुकानदारों व अन्य लोगों ने उसे काबू कर लिया, जिसके बाद पुलिस के हवाले किया गया।
जगदीश मार्ग रोड निवासी महिला हैप्पी ने कहा कि वह करीब दोपहर दो बजे के समय गुरुद्वारे से घर को लौट रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गया। गली में खड़े कुछ युवकों ने अज्ञात युवक की इस हरकत को देख लिया और वह भी उसके पीछे दौड़े। दुर्गा मंदिर के पास युवक को दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर चौकी प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि युवक ने बचने के लिए चालाकी की और खुद ही चोर-चोर करने लगा ताकि लोगों का ध्यान भटका सके, लेकिन वह पकड़ में आ गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें