फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात साल से थी महिला की तलाश, अब जमीन बेचने का मामला आया तो हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुलिस ने 2019 से गुमशुदा चल रही एक महिला को बरामद कर सात वर्ष पुराने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने महिला को तलाश कर अदालत में पेश किया, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आठ नवम्बर 2019 को थाना इस्माइलाबाद क्षेत्र वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उसके पास दो बच्चे एक लडक़ा व एक लडक़ी हैं। 7 नवम्बर 2019 दोपहर को उसकी पत्नी किसी को बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी शिकायत पर थाना में मामला दर्ज करके छानबीन की गई। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने भी समय-समय पर महिला की तलाश के प्रयास जारी रखी। 28 जुलाई को पुलिस टीम ने सात साल से गुमशुदा महिला को बरामद किया।

महिला द्वारा जमीन बेचने के बाद बेटी ने की शिकायत, खुला मामला
वर्ष 2019 से लापता महिला का मामला वर्ष 2026 में उस समय सामने आया। जब महिला ने अपने हिस्से की जमीन बेची। जमीन बेचने की जानकारी मिलने पर महिला की बेटी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी मां तो सालों से गुम है। फिर जमीन कैसे बेच सकती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने महिला को पानीपत से सकुशल बरामद कर अदालत में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई के साथ ही सात वर्ष पुराने गुमशुदगी के मामले से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन


महिला को औपचारिकता पूरी कर परिजनों को सौंपा : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल का कहना है कि महिला सात साल पहले 2019 में लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला ने जब अपने हिस्से की जमीन बेची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो महिला को पानीपत से बरामद कर कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें