कुरुक्षेत्र। पिपली रोड पर बुधवार को मोहन नगर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पिता-पुत्र इस घटना में सुरक्षित बच गए। कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा था।
चालक ने तुरंत कार को एक तरफ रोका। वह अपने पिता के साथ कार से नीचे उतर गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। डायल 112 की टीम भी सूचना मिलने पर पहुंची।
इस घटना के कारण दूसरे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। इससे सड़क पर जाम लग गया। आग बुझने के बाद यातायात सुचारू कराया जा सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। संवाद