फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम मेहरबान, गर्मी नहीं कर रही परेशान

विज्ञापन
अर्जुन चौक के पास पेड़ के नीचे आराम करते पर्यटक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद तीन दिनों से मौसम मेहरबान है, जिससे गर्मी से राहत बरकरार है। वहीं बुधवार को भी सुबह से शाम तक हवा चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर को बेशक धूप निकली हुई थी, लेकिन उसकी तपिश का अहसास नाममात्र था।
पिछले साल के मुकाबले इस साल मई राहत भरा है। 2021 में 25 मई का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल घट कर 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 2020 की बात करें तो यह 2021 के मुकाबले 44 डिग्री रहा था। तीन साल के भीतर मई माह के तापमान में लगातार गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी पारा तो चढ़ेगा, लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले गर्मी का कम ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में बुधवार को भी पिछले तीन दिनों की भांति लोगों की भीड़ नजर आई। सुबह और शाम के समय ब्रह्मसरोवर पर भी चहलकदमी ज्यादा ही रही। शहर के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां से दो दिन पहले हुई बारिश का पानी अब तक नहीं सूखा है। यहां लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात की जाए तो वीरवार अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं शुक्रवार को 38/26, शनिवार को 39/27, रविवार को 39/28, सोमवार को 40/28, मंगलवार को 41/28 और बुधवार को 42/27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें