फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से तापमान गिरा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार देर रात तक जारी रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ सर्दी बढ़ गई है। कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही।
बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई और लोग देर तक घरों में ही बैठे रहे। बुधवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण लोगों के दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बाजार में लोगों की कम आवाजाही दिखी। थानेसर पुराना बाईपास पर मिट्टी के कारण सड़क पर फैले कीचड़ के कारण फिसलकर कई दोपहिया वाहन गिरकर चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देर रात तक रुक-रुक हुई बारिश गेहूं, सरसों तथा गन्ने सहित अन्य फसल को फायदा हुआ है, लेकिन प्याज और आलू सहित सब्जी की अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार को 3 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रदीप का कहना है कि बरसात गेहूं, जौ, गन्ने व हरे चारे की फसल को लेकर विशेष तौर फायदेमंद है। उन्होंने बारिश से गेहूं और जौ की फसल के उत्पादन बेहतर रहने की पूरी उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें