फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में टास्कफोर्स आने से गुरुघर में तनाव

Sun, 20 Jul 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसजीपीसी के नेता हरियाणा के हर जिले में शांति मार्च निकालेंगे। सिख नेताओं का आरोप है शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के गुरुघरों पर टास्कफोर्स तैनात करके दहशतपूर्ण माहौल बना रही है।
विज्ञापन


जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, एसजीपीसी मेंबर भूपिंदर सिंह असंध, हरपाल सिंह मछौंडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन हालात में गुरुद्वारा साहिबान में शीश नवाने वाली संगत की संख्या कम हो रही है।

वह इसकी निंदा करते हैं, क्योंकि एसजीपीसी ने जो हालात हरियाणा में पैदा किए हैं उससे भाईचारा खराब हो रहा है और शांति भंग हो रही है। शनिवार को डेरा बाबा चरण सिंह कार सेवा में सिख संगत की बैठक के बाद दीदार सिंह नलवी पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अमन और शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कदम कानून के दायरे में रहकर ही उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुरुद्वारों को शिरोमणि कमेटी की टास्क फोर्स से मुक्त कराने के लिए विभिन्न जिलों में शांति मार्च निकालने का फैसला लिया है।

इसी श्रृंखला में रविवार को अंबाला में हरियाणा के हजारों सिख एकत्रित होकर शांति मार्च निकालेंगे। यह मार्च डीसी कार्यालय तक जाएगा। डीसी को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाएगी कि हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान में घुसे और पंजाब से आए असामाजिक तत्वों को बाहर निकाला जाए।

उन्होंने बताया कि सोमवार 21 जुलाई को फतेहाबाद, 22 जुलाई को करनाल और 23 जुलाई को कुरुक्षेत्र में भी ऐसा शांति मार्च निकाला जाएगा।

यदि इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में न आई, तो पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे ही शांति मार्च निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हरियाणा में सरकार द्वारा नई एडहॉक कमेटी का गठन किया जाएगा जो हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की सेवा संभाल संबंधी फैसला लेगी।

एक प्रश्न के जवाब में नलवी ने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान में कार्यरत वर्तमान कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय भी नवगठित एडहॉक कमेटी ही करेगी।

नशे में धुत्त कथित सेवादार कर रहे माहौल खराब : असंध
एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने आरोप लगाया कि नशे में धुत्त कथित सेवादारों के कारण गुरुद्वारा साहिबान का माहौल खराब हो रहा है और साध संगत गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने से भी गुरेज कर रही है। उन्होंने कहा कि किरपाणें, बरछे और नेजे इत्यादि हाथ में उठाकर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है।

ये रहे मीटिंग में मौजूद
बैठक में कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भूपिंदर सिंह असंध, हरपाल सिंह मछौंडा व बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, जोगा सिंह यमुनानगर, अवतार सिंह चक्कू, करनैल सिंह निमभनाबाद, जगदेव सिंह मटदादू, स्वर्ण सिंह रतिया, संपूर्ण सिंह, मंजीत सिंह डाचर, हरमनप्रीत सिंह और अपार सिंह सहित भारी संख्या में कमेटी के जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें