फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी रणनीति पर फैसला जल्द : बीरेंद्र सिंह

Sun, 20 Jul 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तरी हरियाणा के साथ विकास कार्यों में भेदभाव, नौकरियों में भ्रष्टाचार किया इसी को लेकर जनता में कांग्रेस के प्रति भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे जनता के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। रैली में समर्थकों ने कहा जहां बीरेंद्र सिंह चलेगेें वहीं वे उनके साथ चलकर उनका पूरा साथ देगें।

जल्द ही एक महीने के अंदर पूरे प्रदेश के लाखों लोगों की एक रैली आयोजित होगी। जिससे राजनीति के नए युग का शुभारंभ होगा। इस रैली से आम आदमी के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस पर पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही आगामी रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जात पात व भेदभाव से ऊपर उठकर राजनीति के नए युग की शुरुआत में अहम भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। आज वही पूरी तरह से उपेक्षा के शिकार हैं। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजमल बाखली ने सांसद बीरेंद्र सिंह को पगड़ी पहनाकर व अनेक नेताओं ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस प्रधान परमजीत सिंह चट्ठा, मनजीत सिंह वड़ैच, पूर्व चेयरमैन रविंद्र सिंह वडै़च, राजेंद्र बाखली, अनिल धवन, मनिंद्र सिंह भिंडर, मलविंद्र मल्ली, गुरमीत कौर, राजेश ढल्ल, विक्रमजीत चट्ठा, राजेश चहल, तेजपाल, रमेश मैहला, कृष्ण सैनी, प्रवेश कौशिक, पालाराम ईस्हाक, सुभाष सीड़ा, राजेश चहल, काबल सिंह, इकबाल सिंह, नीलम सीड़ा, उदयवीर पूनिया, शमशेर गोगी, ताराचंद थाना, पीताम्बर सैनी, विनोद सिंगला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें