फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में सूर्य देवता की दिनभर रही लुकाछिपी, आज व कल बारिश के आसार

विज्ञापन
The sun god remained hidden throughout the day in the clouds, today and tomorrow there is a possibility of rain - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सूर्य देवता बुधवार को दिनभर बादलों में लुकाछिपी करते रहे। सुबह से दोपहर तक आसमान में धुंध छाए रहने से जहां वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा। शीत लहर चलने के कारण ठंड बरकरार रही।
विज्ञापन

शाम ढलते ही आसमान में कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है। आज व कल बारिश होने की संभावना जताने के बाद किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश से आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। दोनों दिन बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है।
हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गेहूं, सरसों, मटर व आलू सहित अन्य सब्जी की फसलें भी प्रभावित होने के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगर बारिश हुई तो आलू, मटर, टमाटर और पालक सहित सब्जी की अन्य फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कहा कि बारिश के बाद तोरई, टिंडा व करेला सहित अन्य बेल वाली सब्जियों की बिजाई प्रभावित होगी। कहा कि खेत में कोई दवा डालने से पहले किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन----------अधिकतम----------न्यूनतम
शुक्रवार----------14----------------07
शनिवार----------18----------------06
रविवार-----------20----------------09
सोमवार----------22----------------08
मंगलवार---------24----------------08
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें