फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसडीएम ने धान में नमी की जांचते हुए लिया खरीद व्यवस्थाओं का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं धान की ढेरियों पर पहुंचकर फसल में नमी की जांच की और नमी मापक यंत्रों की कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत कर खरीद व्यवस्था, तुलाई, बारदाने, भुगतान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान किसानों ने एसडीएम सोनी को मंडी में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक दिया। एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान की खरीद तुरंत प्रभाव से की जाए तथा बायोमेट्रिक सत्यापन और गेट पास बनवाने की प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें