फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिजरपुरा के सरपंच ने सुदेश कटारिया को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया को गांव खिजरपुरा के सरपंच अनिल कुमार धन्ना ने मांग पत्र सौंपा। उन्होंने गांव में अंबेडकर भवन, कम्यूनिटी सेंटर, बीसी चौपाल और खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया ने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत से संबंधित मांग पत्र को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को भिजवाया जाएगा और उन्हें पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


सरपंच ने कहा कि गांव अंबेडकर भवन बनाने की आवश्यकता है। आंबेडकर भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से युवा भर्तियों की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गांव में बीसी चौपाल बनाने की मांग की। सरपंच ने केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर को अवगत कराया कि बीसी वर्ग के पास विवाह-शादी, धार्मिक कार्यक्रम और पारिवारिक आयोजनों के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है, यदि गांव में बीसी चौपाल बनेगी, तो बीसी वर्ग अपने आयोजन आसानी से कर सकेंगे, क्योंकि गांव में एक सामान्य चौपाल है, जिसके चलते हर वर्ग को अपने कार्यक्रमों के आयोजनों में परेशानी आती है। वहीं ग्राम पंचायत को महाग्राम योजना के अंतर्गत शामिल करके सीवरेज व मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।

सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि गांव खिजरपुरा की पिहोवा रोड से दूरी तीन किलोमीटर है, गांव से बड़ी संख्या में युवा शहर में पढ़ने जाते हैं। उन्हें पिहोवा रोड तक तीन किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। गांव में बस सेवा शुरू करने ग्रामीणों को फायदा होगा। इसके साथ ही गांव में खेल स्टेडयिम न होने के चलते युवाओं को तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें