फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाटक खुल जा सिम सिम का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप वर्ष 2009 से रंगमंच से जुड़ा है। विभिन्न नाटकों, नुक्कड़ नाटकों और अन्य बहुत सी सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप की ओर से अध्यक्ष नीरज सेठी और सचिव शिवकुमार किरमिच के नेतृत्व में रंगमंच के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई गई है। पिछले 15 वर्षों से विकास शर्मा के निर्देश में रंगमंच में सक्रिय इस दल ने गत 26 सितंबर को अपने स्थापना दिवस की 15वीं वर्षगांठ श्री महावीर जैन स्कूल में नाटक खुल जा सिम सिम के मंचन के माध्यम से मनाई।
विज्ञापन

ईनायत अख्तर द्वारा लिखित और विकास शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक खुल जा सिम सिम की स्कूल के विद्यार्थियों के सामने जबरदस्त प्रस्तुति हुई। नाट्य प्रस्तुति में दिखाया गया कि अलीबाबा को उसका भाई कासिम घर से निकाल देता है जिसके बाद अलीबाबा लकड़ियां काटकर घर का गुजारा करता है।
एक दिन उसे डाकुओं के खजाने का पता लग जाता है, जिसमें से कुछ खजाना अलीबाबा ले लेता है। लेकिन उसके भाई कासिम को जब इस बारे में पता लगता है तो लालच में आकर वो भी खजाना लेने चला जाता है लेकिन वहां डाकू उसे देख लेते हैं और मार डालते हैं। भाई के वापिस न आने पर अलीबाबा उसे ढूंढने निकलता है तो गुफा में भाई की लाश देखकर दंग रह जाता है और लाश घर ले आता है।
विज्ञापन

उधर जब डाकुओं को पता चलता है कि लाश गायब है तो वो उसे ढूंढने बगदाद शहर में आ जाते हैं। अंत में डाकुओं का सरदार भेष बदल कर अलीबाबा के घर उसे मारने पहुंचता हैं लेकिन अलीबाबा की बहन मरजीना की सूझ-बूझ से अलीबाबा डाकू को मारने में कामयाब हो जाता है।
इस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाते हुए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। नाटक में अलीबाबा का किरदार रित्विक अरोड़ा तथा अशफंदयार का किरदार देवेंद्र बीबीपुरिया ने निभाया। वहीं, कासिम सूर्यांश चावला, दिलशाद रचना अरोड़ा, फकीर कपिल बत्रा, हासिम कपिल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मंजुला अग्रवाल ने न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी तथा नाटक निर्देशक विकास शर्मा सहित कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें