फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ेगा पारा, तपेगी धरती, चलेगी लू

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा लपेटकर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी से परेशान हैं तो अलर्ट हो जाइए, क्योंकि आगामी दिनों में गर्मी और भी ज्यादा सताने वाली है। अभी तक सुबह शाम कुछ राहत मिल मिल रही थी, लेकिन अब पारा रविवार तक 45 पार कर सकता है। इन दिनों में जहां लू चलेगी, वहीं धरती भी खूब तपेगी। मौसम विभाग अनुसार इस सप्ताह के बाद तापमान में जरूर तीन से चार डिग्री की फिर से गिरावट आ सकती है, लेकिन पूरे माह राहत के कोई आसार नहीं है।
वहीं मंगलवार को दिन में गर्मी ने खूब सताया। सुबह 10 बजे ही पसीने छूटने लगे थे और दोपहर तक तो पारा 40.3 तक पहुंच गया। तपती दोपहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। लू के चलते पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। सूरज की तपिश ऐसी की पैदल 100 मीटर का सफर करने में शरीर पसीने से पसीना तर हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम पांच बजे के बाद हवा चली तो तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। उधर मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार रविवार तक अधिकतम तापमान एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी करते हुए 45 तक पहुंच जाएगा। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी सताएगी। उमस और भी ज्यादा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें