फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयकारों के साथ निकली हनुमान जी को समर्पित गदा भ्रमण यात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर से गुजरती हनुमान जी की अष्टधातु गदा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंचन सेवा संस्थान 11 मुखी और 84 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर का निर्माण कर रहा है। इस मंदिर हेतु 21 फीट लंबी अष्ट धातु की गदा यात्रा कुरुक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से गुजर रही है। गदा के दर्शन का सिलसिला जारी है। रविवार को यह यात्रा सेक्टर-2 के महादेव मंदिर से रवाना हुई।
विज्ञापन

हनुमत धाम के सेवक डॉ. छैल तिवारी शर्मा ने बताया, गदा सुबह 7.30 बजे सेक्टर-2 महादेव मंदिर से आरंभ हुई। इसने सेक्टर-5 शिव मंदिर, चिट्टा मंदिर रत्न पक्ष और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दुखभंजन कॉलोनी का भ्रमण किया। यात्रा सेक्टर-17 कार्तिकेय मंदिर, माता बंगलामुखी मंदिर सुंदरपुर और गुरु गोबिंद सिंह गली राधाकृष्ण मंदिर भी पहुंची। गोरेलाल बजरंगबली मंदिर, सेक्टर-30 और सेक्टर-32 में भी गदा का भ्रमण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें