फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामन द्वादशी मेले में सन्निहित सरोवर पर शुरू हुई भव्य आरती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सन्निहित सरोवर की आरती करते विधायक सुभाष सुधा साथ में सांसद नायब सैनी साथ में स्वाम - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से सन्निहित सरोवर पर वामन द्वादशी मेले के पर्व पर रोजाना सांध्यकालीन आरती के आयोजन का आगाज हुआ है। इस रिवायत के साक्षी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित शहर के गणमान्य लोग बने।
विज्ञापन

25 साल बाद सन्निहित सरोवर पर जहां वामन द्वादशी मेले का आगाज हुआ, वहीं श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की तरफ से सांध्यकालीन आरती को भी शुरू किया गया है। इस सांध्यकालीन आरती के पहले दिन वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान पवन शास्त्री, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, करनाल नगर निगम की निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, केडीबी केडीबी सदस्य विजय नरूला, उपेंद्र सिंघल, हंसराज सिंगला, महेंद्र सिंगला, राजेंद्र चोपड़ा ने मंत्रोच्चार के बीच सन्निहित सरोवर की आरती की है। अब इस आरती को कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक और उनके शिष्य रोजाना करेंगे।
आज पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर शोभा यात्रा में लेंगे हिस्सा
सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा ने बताया कि आज वामन द्वादशी मेले को लेकर निकाले जाने वाली भव्य शोभा यात्रा में पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। वहीं अब सभा की ओर से ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर की आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें