फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री जयराम विद्यापीठ में गढ़ेगा गीता जयंती महोत्सव का खूंटा

Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। ​विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कार्यक्रमों के साथ होगा। 11 नवंबर को परंपरा के अनुसार ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों की ओर से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रमों एवं पंडाल के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
श्री जयराम विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ परिसर में जिस भूमि पर गीता जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उसी भूमि का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम विद्यापीठ लगातार इतने साल से आज तक इतने भव्य स्तर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं श्री जयराम विद्यापीठ के संस्थापक व उनके पूज्य प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से हर वर्ष गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान किया जाता है और विद्यापीठ में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें