फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइबर ठग खाली कर रहे खाते , इस वर्ष 72 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों की नई-नई तरकीबें आमजन के खाते खाली कर रही हैं। ये ठग वीडियो केवाईसी, रिश्तेदार बनकर मदद मांगना, वर्क फ्रॉम होम का लालच और ग्राहक सेवा के नाम पर रिफंड का झांसा देते हैं। जिले में इस वर्ष साइबर थाने में 72 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। ताजा मामला प्रताप कॉलोनी के युवक पवन प्रकाश का है जिससे चार बैंकों के क्रेडिट कार्ड से छह लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने वाले प्रताप कॉलोनी निवासी पवन प्रकाश निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके बयान के अनुसार 22 अक्तूबर को मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक प्रतिनिधि बताया और कहा कि नए क्रेडिट कार्ड के लिए वीडियो केवाईसी जरूरी है। भरोसा दिलाने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा गया।
लिंक क्लिक करते ही फोन की स्क्रीन शेयर हो गई। ठग ने क्रेडिट कार्ड नंबर छिपाकर फोटो मंगवाई। पहली फोटो फेल बताकर दूसरी, फिर तीसरी और चौथी कार्ड की तस्वीरें लीं। इसके बाद मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाई जिसमें नया कार्ड दिखाने का दावा था। फाइल इंस्टॉल होते ही ओटीपी की बौछार शुरू हुई।
विज्ञापन

मिनटों में यश बैंक से 41,000 व 20,000, एसबीआई से 95,000, 81,000 व 10,000, आईसीआईसीआई से 1.36 लाख व 82,000, बैंक ऑफ बड़ौदा से 52,000 व 82,000 कुल छह लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें