फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बण तीर्थ में मछलियां मरने से दुर्गंध फैली

विज्ञापन
गांव बारना के जोहड़ में मरी पड़ी मछलियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बारना के बण तीर्थ में काफी संख्या में मछलियों के मर जाने से गांव में बदबू का आलम बना हुआ है। ग्रामीणों में भय बना हुआ है कि कहीं इस बदबू से कोई बीमारी गांव में न फैल जाए। ग्रामीणों ने तीर्थ की सफाई कराने की मांग उठाई है।
इस तीर्थ को ग्रामीण पूजनीय मानते हैं।बावजूद इसके इस तीर्थ को पंचायत ने मछली पालन के लिए ठेके पर दिया है। ऐसे में ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है कि इस तीर्थ को मछली पालन के लिए नहीं देना चाहिए। ग्रामीण सचिन व पपिंद्र सिंह ने कहा कि इस तीर्थ में पिछले काफी समय से मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से मछलियां मर रही हैं और अब मरी हुई मछलियां किनारे पर आ गई हैं, जिससे गर्मी के मौसम के चलते दूर तक बदबू फैली हुई है। बदबू फैल जाने से गांव में बीमारी फैल सकती है। इस बारे में प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

युवा समाजसेवी राहुल सहारण ने बताया कि बण तीर्थ पवित्र तीर्थ है और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आता है। ऐसे में इस तीर्थ में मछली पालन करना गलत है। सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए और मछली पालन करने और करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तालाब में काफी पशुपालक अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए जाते हैं और मछलियों के मर जाने से इस तालाब का पानी भी दूषित हो गया है, जिससे पशुओं में भी कोई बीमारी खेल सकती है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण सुखविंदर सिंह व राहुल ने कहा कि इस तालाब को जल्द से जल्द साफ किया जाए ताकि दूषित वातावरण को सुधारा जा सके। पंचायत सचिव संजीव कुमार ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला अब आया है वह इस पर संज्ञान लेंगे। जोहड़ में दवाई का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें