फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बजा केयू शिक्षक संघ (कुटा) का चुनावी बिगुल, 16 नवंबर को होंगे चुनाव, 8 नवंबर को होगा नोमिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में केयू शिक्षक संघ (कुटा) का चुनावी बिगुल बज चुका है। आठ को नामांकन के बाद 16 नवंबर को शिक्षक संघ के चुनाव होंगे। चुनावी शेड्यूल जारी होने के बाद विश्वविद्यालय के कई शिक्षक भी चौधर के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। हालांकि कोई शिक्षक अभी प्रत्यक्ष रूप से मैदान में नहीं उतरा, लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षकों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। दरअसल, केयू शिक्षक संघ कार्यालय में सोमवार को कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें विचार-विमर्श करने के बाद शिक्षक संघ का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया। कुटा चुनाव के लिए सदस्यों की सूची 30 अक्तूबर को प्रदर्शित की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सदस्यों की अंतिम सूची 3 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

कुटा सचिव डॉ. विवेक गौड़ ने बताया कि नामांकन भरने के बाद उसकी जांच भी 8 नवंबर को होगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 9 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 9 नवंबर को जारी होगी। 16 नवंबर को चुनाव और दोपहर बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। 17 नवंबर को कुटा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। चुनाव कराने के लिए स्थापना शाखा के अधीक्षक कृष्ण पांडे को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर कुटा प्रधान डॉ. परमेश ने शिक्षकों की मांगों के प्रति सकारात्मक रूख अपनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का भी धन्यवाद किया। कुटा सचिव डॉ. विवेक गौड़ ने कुटा द्वारा इस कार्यकाल में शिक्षकों के हितों के लिए करवाए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुटा उपप्रधान प्रो. दलीप कुमार, कुटा सहसचिव डॉ. हरविंद्र सिंह लोंगोवाल, कुटा खजांची डॉ. संजय कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. सुशीला चौहान, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. हरदीप लाल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें