फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विभाग ने की 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 453 स्थानों पर मिला लार्वा

Fri, 12 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जिलेभर में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में करीब 20 से ज्यादा मरीज इलाज ले चुके हैं। प्राइवेट अस्पताल संचालक कार्ड मरीजों में डेंगू की पुष्टि करता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग कार्ड से हुई पुष्टि को मान्य नहीं करता। प्राइवेट अस्पताल संचालक कार्रवाई से बचने के लिए डेंगू के डाटा को उजागर भी नहीं करते। नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने बताया कि उनके यहां पर डेंगू के कई मरीजों का इलाज हो चुका है।
जिलेभर में रोजाना करीब 300 से 400 जगहों पर विभाग की टीम को डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल रहा है। वीरवार को 453 जगहों पर लार्वा मिला। इतनी भारी मात्रा में विभाग को लार्वा मिल रहा है लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन

जिला लैब में जांच के लिए आए 18 सैंपल : जिला अस्पताल की लैब में डेंगू की जांच के लिए 18 मरीजों के सैंपल आए हैं। शुक्रवार को सभी सैंपलों को जांच के लिए लगाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू रोगियों का ग्राफ बढ़ रहा है। गनीमत है कि अभी तक जिले में डेंगू से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी तक 523 लोग डेंगू की जांच कराने पहुंच चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6847 घरों की जांच की जिनमें से 223 जगहों पर लारवा मिला। वहीं 31594 कंटेनर की जांच की जिनमें से 230 जगहों पर लार्वा मिला।
बुखार के रोजाना पहुंच रहे 250 मरीज : मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों एलएनजेपी अस्पताल में 1300 से 1400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से हर चौथा मरीज बुखार का पहुंच रहा है। रोजाना करीब 250 से 300 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं खांसी, जुकाम के भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। वायरल ने लोगों को चपेट में लिया है।
विज्ञापन

दिन में काटता है डेंगू का मच्छर : जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव चावला का कहना है कि एडीज एजिप्ट नामक मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है।
यह मच्छर दिन में काटता है। अक्सर ये सुबह तड़के शाम को सूरज ढलते समय काटते हैं, ये ज्यादा उड़ नहीं सकते। थोड़ी-थोड़ी दूर उड़ता हुए एक से दूसरी जगह जाता है। जमीन से एक या डेढ़ फीट की ऊंचाई तक ही अपना शिकार बनाते हैं। इससे अधिक ऊंचा यह नहीं उड़ सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें