फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह पितृ पक्ष पर पूजन करवाने के लिए तीर्थ पर पहुंचे

Fri, 12 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना करते पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पितृ पूजन करवाने के लिए सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ का श्राद्ध पक्ष में बहुत अधिक महत्व है। यहां अकाल मृत्यु प्राप्त आत्माओं को मुक्ति मिलती है और पितरों को तृप्त किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पिहोवा वह स्थान है जहां युधिष्ठिर ने कृष्ण के कहने पर सरस्वती तीर्थ पर तेल अर्पित कर मृत आत्माओं को शांति प्रदान की थी और आज भी लोग यहां पितरों की शांति के लिए पिंडदान व श्राद्ध कर्म करते हैं। पिहोवा के पावन सरस्वती तीर्थ पर दूर दराज से लोग श्राद्ध पक्ष के दौरान पूजा-अर्चना करवाते हैं और अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए दान-पुण्य का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने सरस्वती मंदिर में माथा टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। सरस्वती मंदिर में पूजा के बाद पवन मार्केट स्थित मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि के कार्यालय में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार इन राज्यों की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए विशेष पैकेज की घोषणा भी की है। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि और हन्नु चक्रपाणि भी रहे।

पिहोवा। सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना करते पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें