फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पांच दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते दुकानदार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। बेशक मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ठंडक का अहसास ऐसा था कि लोग पूरा दिन ठिठुरते रहे। वहीं मौसम विभाग ने लगातार पांच दिन बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है।
इन पांच दिनों में बारिश होने की 40 से 90 प्रतिशत संभावना है और पांच से लेकर 24 किलोमीटर की गति से हवा चलने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को सुबह धुंध छाई रही। करीब सात बजे धुंध छंटने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब पांच मिनट तक यह सिलसिला जारी रहा, जिसके बाद 11 बजे तक ठंडी हवा चली और साढ़े 11 बजे धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। ठंड बढ़ने से जगह-जगह लोग अलाव सेकते नजर आए। वहीं बाजारों चहल-पहल कम रही और ग्राहक भी कम दिखे। अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे, वहीं जो लोग घरों से बाहर निकले उन्होंने खुद को गर्म कपड़ों से अच्छे से ढका हुआ था।
ठंड से ऐसे करें बचाव
अत्यधिक ठंड में सुबह या शाम को टहलने न निकलें
बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो गर्म कपड़े पहने
इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के हाई प्रोटीन युक्त मोटी दालें और विटामिन सी युक्त मौसमी फल खानपान में शामिल करें
गुनगुना पानी नियमित अंतराल पर पीते रहें
बीपी या हार्ट की दवा लेते हैं तो इसे नियमित रूप से लेते रहें और नियमित अंतराल पर डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें