फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने किया नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीएमसी भारत भूषण गोगिया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने मंगलवार को नगर परिषद थानेसर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त गोगिया सुबह 9 बजे ही नप कार्यालय पहुंचे गए थे और हाजिरी रजिस्टर को अपने पास रखवा लिया, इसके बाद अपने सामने ही कर्मचारियों की हाजिरी लगवाई।
निरीक्षण के बाद जिला नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली और कोरोना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें कुछ कर्मचारियों के लेट आने के बारे में शिकायत मिल रही थी, जिसको चेक करने के लिए वे मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। बैठक के बाद आयुक्त ने नगर परिषद के मुख्य प्रवेशद्वार पर खुद लोगों के सर्टिफिकेट जांचे। आयुक्त ने गेट पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से कहा कि वे सर्टिफिकेट के साथ लोगों के आईकार्ड भी चेक करें, क्योंकि कई बार लोग दूसरे व्यक्ति का सर्टिफिकेट दिखाकर प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिना मास्क लगाए आए लोगों को भी समझाया और उन्हें चालान करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के उपाय करके ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नप द्वारा हेल्प डेस्क के नए नंबर जारी किए गए हैं, इनमें नगर परिषद, थानेसर कार्यालय के लिए 9138710100 जारी किया गया है। वहीं दूसरा हेल्प डेस्क जिसका नंबर 91387-99100 है, इस पर आने वाली समस्याओं की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।
इसके अलावा नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई को नया नंबर 9138799101 व सफाई निरीक्षक संजय कुमार लांबा को 9138799102 नंबर जारी किया गया है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला, सचिव अजीत अरोड़ा, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, एओ राजेंद्र कुमार मलिक, एमई नवीन कुमार, एमई मनदीप, मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई, सफाई निरीक्षक संजय कुमार व केएल बठला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जब आयुक्त को भी दिखाना पड़ा प्रमाणपत्र
नगर परिषद कर्मचारी सुबह से ही प्रमाणपत्र दिखाकर लोगों को कार्यालय में प्रवेश करने दे रहे थे। ऐसे में जिला नगर आयुक्त गोगिया स्वयं आम आदमी बनकर लाइन में खड़े हो गए। जब उनका नंबर आया तो कर्मचारी उन्हें पहचान नहीं पाया और प्रमाणपत्र मांगा। प्रमाणपत्र दिखाने के बाद कर्मी ने आयुक्त को पहचाना और उन्हें अंदर जाने दिया। इस पर आयुक्त ने भी वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें