फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से सरिया टकराई, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर में लेंटर का सरिया छत पर चढ़ाते समय सरिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छत पर सरिया पकड़ रहे दूसरे मजदूर को भी करंट लगा। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय सुनील वासी गांव सारसा के रूप में हुई। सुनील लेंटर का सरिया बांधने का काम करता था। वह अपने गांव के ही अभिषेक के साथ लेंटर का सरिया बांधने आया था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरजीत ने बताया कि उसके छोटे भाई सुनील ने गांव मिर्जापुर में एक मकान का लेंटर बांधने काम लिया था। इस काम के लिए वह गांव के ही अभिषेक (23) के साथ मिर्जापुर आया था।
विज्ञापन

वह दोनों लेंटर का सरिया छत पर चढ़ा रहे थे। उसका भाई सुनील नीचे से ऊपर खड़े अभिषेक को सरिया पकड़ा रहा था। इस निर्माणाधीन मकान के पास से ही 11 केवी की लाइन गुजर रही है। सरिया पकड़ते समय सरिया 11 केवी लाइन से लग गया। करंट लगने अभिषेक दूर जाकर गिर गया और उसके भाई की भी हालत खराब हो गई।
आसपास के लोगों ने उसके भाई व अभिषेक को निजी अस्पताल भर्ती कराया। वहां सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुरजीत के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक सुनील की पत्नी आठ माह की गर्भवती
सुरजीत ने बताया कि सुनील की फरवरी 2021 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। सुनील की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से सुनील के आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सुनील मजदूरी करके गुजर बसर कर रहा था।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें