फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी धर्मनगरी की सूरत, मिलीं 317 करोड़ की 91 सौगातें

विज्ञापन
पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित स्थापना दिवस रैली में हिस्सा लेतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
अजय जौली
विज्ञापन

पिहोवा/कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र के लिए बुधवार का दिन खास रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने जिले को 317 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 91 योजनाओं की मनोहर सौगातें दी हैं। इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने के बाद धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सूरत निसंदेह बदलेगी। मुख्यमंत्री ने 14.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है। 91 में सबसे ज्यादा योजनाओं की सौगात पिहोवा क्षेत्र को दी गई। वहीं थानेसर दूसरे व लाडवा तीसरे नंबर पर रहा। शाहाबाद में एकमात्र चौक बनाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पिहोवा की अनाज मंडी में आयोजित रैली में पहुंचे थे। उन्होंने पिहोवा, थानेसर, लाडवा और शाहाबाद के लिए यहां के जन प्रतिनिधियों ने जो भी मांग रखी थी, उनमें से लगभग को मंजूर करने की घोषणा की। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है, भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस है। भाजपा दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है, जो केवल सत्ता भोगने के लिए आती हैं। इस पार्टी का लक्ष्य समाज की सेवा और देश की सेवा करना है। हमने जो कहा है, उसे पूरा किया है। हमने प्रदेश का विकास करने के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन का भी काम किया है। अधूरे पड़े कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को पूरा किया। संवाद
विज्ञापन

पटियाला-पिहोवा-थानेसर-यमुनानगर नेशनल हाईवे का भी निर्माण होगा
इसके अलावा हम ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना भी लेकर आए। नेशनल हाइवे के 17 प्रोजेक्ट की घोषणा की गई, जिसमें से 11 पूरे हो चुके हैं, बाकी पर तेज गति से कार्य चल रहा है। आज हर नेशनल हाइवे एक-दूसरे जिले को जोड़ रहा है। पटियाला-पिहोवा-थानेसर-यमुनानगर नेशनल हाईवे का भी निर्माण होगा। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 23 हजार लोगों की नई पेंशन बनाई है। पिहोवा में भी पीपीपी के माध्यम से 10 बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आज हर वर्ग का ध्यान रख रही है। सभी के लिए विकासात्मक योजनाएं बनाई जा रही हैं। छात्रों के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। किसानों के लिए मेरा फसल-मेरा ब्यौरा योजना बनाई गई है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह उपस्थित रहे।
पिहोवा को 51 सड़कों के नव निर्माण की सौगात
मुख्यमंत्री ने पिहोवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 51 सड़कों के नव निर्माण की घोषणा की है। इन सड़कों के निर्माण पर पीडब्ल्यूडी और मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से 75 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं इस्माईलाबाद में 60 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल, पिहोवा सीएससी में 50 लाख रुपये की लागत से पोस्टमार्टम हाउस, गांव दीवाना में सब हेल्थ सेंटर, पिहोवा मॉडल टाउन में नेता जी ईश्वर दयाल गर्ग पार्क का नामकरण के साथ-साथ सुंदरीकरण होगा। 50 बेड के अस्पताल में पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा, एचएसएएमबी की तरफ से साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से झांसा अनाज मंडी का कार्य पूरा किया जाएगा, तीन करोड़ की लागत से गांव भौर सैयदा में सब यार्ड बनाया जाएगा, छह करोड़ रुपये की लागत से इस्माईलाबाद अनाज मंडी में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। एचएसवीपी की तरफ से हाईवे के पास नए सेक्टर का निर्माण किया जाएगा, सिंचाई विभाग की तरफ से ड्रेन के दोनों तरफ एनएच-152 से पुराने एनएच फ्लाई ओवर तक पांच करोड़ की लागत से वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा, टयूकर माइनर पर चार करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पेवमेंट का कार्य, मारकंडा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 160 लाख की लागत से सिंचाई विभाग की तरफ से पुल का निर्माण किया जाएगा, 24 करोड़ की लागत से नरवाना ब्रांच और एसवाईएल कनाल पर सिंगल स्पैन स्टील ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 691.24 लाख रुपये की लागत से लुखी माइनर पर निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग की तरफ से सात करोड़ की लागत से मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के तहत 150 रिचार्ज ट्यूबवेल, सरस्वती द्वार के जीर्णोद्धार पर 50 लाख रुपये, पिहोवा में अलग-अलग जगहों पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से 31 सड़कों के निर्माण कार्य पर 6855.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पिहोवा में जलबेहड़ा जीएचएस से जीएसएसएस स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। उपमंडल स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करने पर दो करोड़ रुपये, मोहन पुर में सब स्टेशन बनाने पर पांच करोड़ 20 लाख रुपये, इस्माईलाबाद में सब स्टेशन का पुन: निर्माण करने पर दो करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभिन्न परियोजनाओं के लिए थानेसर को 90 करोड़ रुपये की सौगात
थानेसर वासियों को रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 90 करोड़ रुपये की अनेकों परियोजनाओं की सौगात देने का काम किया है, जिनमें सरस्वती फीडर पर 225 लाख रुपये की लागत पुल का निर्माण, 1350 लाख रुपये की लागत से पबनावा डिस्ट्रीब्यूटरी पर निर्माण कार्य, तीन करोड़ की लागत से बुडेडा हेड का सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से 1757.18 लाख रुपये की लागत से पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा, सर्किट हाउस के नए भवन का निर्माण व विस्तार करने के साथ-साथ रैड रोड ज्योति नगर व मोहन नगर पिपली रोड पर फुट ओवरब्रिज आधुनिक सुविधाओं से बनाया जाएगा, इन विकास कार्यों पर 5175 लाख रुपये खर्च किए जाएगी।
लाडवा को 40 करोड़ से होगा विकास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न सड़कों के साथ-साथ छोटी और बड़ी परियोजनाओं के लिए लाडवा को करीब 40 करोड़ रुपए की सौगात दी है। इसके लिए पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। लाडवा में दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से गांव रामशरण माजरा में सामुदायिक केंद्र, गांव बीड़ मथाना में एक करोड़ डेढ़ लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र, लोक निर्माण विभाग की तरफ से नौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सब डिवीजन के भवन निर्माण पर 2500 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, बाबैन के गांव रामशरण माजरा में राजकीय मिडिल स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शाहाबाद के लिए सिर्फ एक चौक
मुख्यमंत्री ने चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन को बहुत सी मनोहर सौगातें दी, लेकिन शाहाबाद के लिए सिर्फ अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा के नाम से हुडा पार्ट-दो में राजेंद्रा कांप्लेक्स के सामने भव्य चौक का निर्माण किया जाएगा।रैली में शाहाबाद वासियों को मायूसी हाथ लगी।
‘मुख्यमंत्री को है पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति का ख्याल’
खेल राज्य मंत्री और पिहोवा में आयोजित स्थापना दिवस रैली के संयोजक संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति का ख्याल है। उनके नेतृत्व में हर विभाग ने तरक्की की है। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश ही नहीं देश को भी आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश ने खेल क्षेत्र में अमूल्य तरक्की की है। नई खेल नीति के कारण युवा मेडल लाकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

चार परियोजनाओं का उद्घाटन
रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने चार परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसमें 4.05 करोड़ की लागत से गांव दौलतपुर में 33 केवी सब स्टेशन, गांव मांडी में 4.6 करोड़ की लागत से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन, गांव भौर-सारसा में 2.45 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 33 केवी पावर सब स्टेशन व 3 करोड़ 20 लाख की लागत से जीजीएसएसएस थानेसर के नए भवन का उद्घाटन किया।

रैली में हिस्सा लेने के जीप पर सवार होकर जाते बुजुर्ग। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें