फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर शाहाबाद बस स्टैंड और तहसील कार्यालय में तनी, बस स्टैंड पर बंद हुई अवैध पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पार्किंग को लेकर शाहाबाद बस स्टैंड और तहसील कार्यालय में तन गई है, जिसका कारण तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय एवं न्यायालय परिसर में आने वाले सभी एडवोकेट व जनता अपने वाहनों को बस स्टैंड के दूसरे गेट से अंदर खड़ा कर रहे हैं। हालांकि यहां तैनात यातायात पुलिस कर्मचारी भी तहसील कार्यालय के बाहर वाहनों को प्रवेश नहीं करने देते थे। उन वाहनों को बस स्टैंड के अंदर भेजते, लेकिन हरियाणा रोडवेज जीएम कुरुक्षेत्र के निर्देशों पर वीरवार को बस स्टैंड के अंदर अवैध पार्किंग बंद कर दी गई है और जीएम की तरफ से बस स्टैंड के मुख्य व दूसरे गेट पर अवैध वाहनों को अंदर आने से रोकने के लिए सिक्योरिटी तैनात कर कर दी गई है, जिस कारण वीरवार को तहसील व एसडीएम कार्यालय में आने वाले एडवोकेट व आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से ही सैकड़ों की संख्या में वाहन सड़क पर खड़े रहे।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय व न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों के पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है और पिछले एक वर्ष से यह वाहन बस स्टैंड के अंदर ही खड़े हो रहे थे, लेकिन अब जीएम कुरुक्षेत्र ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध पार्किंग पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब एसडीएम व अन्य कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग का कोई स्थान नहीं बचा। हालांकि बस स्टैंड में पार्किंग न करने देने से जनता के साथ-साथ एडवोकेट, स्टांप बाइंडर भी रोषित नजर आए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और जब तक एसडीएम कार्यालय की अपनी पार्किंग तैयार नहीं होती तब तक बस स्टैंड के दूसरे गेट के अंदर पार्किंग की अनुमति देनी चाहिए।
अड्डा इंचार्ज ने कहा कि बस स्टैंड के दूसरे गेट के साथ बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिस कारण यहां से बसों को निकलने में परेशानी होती है। इसलिए इसकी शिकायत जीएम से की गई थी। जीएम के निर्देशों पर बस स्टैंड के अंदर अवैध पार्किंग बंद कर दी गई है। कहा कि इससे पहले भी अवैध पार्किंग को रोकने के लिए विभाग ने यहां पर तारबंदी कर दी थी और अब फिर ऐसा निर्णय भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

तहसीलदार टीआर गौतम ने कहा कि इस बारे में एसडीएम व उपायुक्त से बातचीत की जाएगी। कोई ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे न तो लोगों को वाहन पार्किंग में कोई परेशानी हो न ही किसी तरह की दिक्कत बसों को आने जाने में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें