फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीरी पीरी अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने दिया सांकेतिक धरना

Fri, 20 Mar 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मीरी पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में अस्थायी कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक धरना दिया और एमएस डॉ. एएस ढिल्लो को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

कर्मचारी हरप्रीत सिंह, रमेश शर्मा, मनिंद्र सिंह, नीरज कुमार, कुलविंद्र सिंह, रिंकू सिंह, सरबजीत कौर, नवजोत कौर, मीताली, पूजा, रीतू, पूनम, शशि, प्रियंका और सोनिया ने कहा कि नियुक्ति के समय उन्हें तीन साल में पक्का करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी इस पर कोई अमल नहीं किया गया। कई कर्मचारी 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कोविड-19 और बाढ़ जैसे संकट के समय भी उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी सेवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उन्हें डीसी रेट से भी कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन के साथ कई बार बातचीत हुई और बार-बार आश्वासन भी मिले, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो शुक्रवार सुबह से सभी कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट प्रबंधन की होगी। अस्पताल के सीईओ डॉ. संदीप इंद्र सिंह चीमा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को उच्च अधिकारियों और ट्रस्ट के समक्ष रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें