फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंदूक के दम पर युवती काे अगवा करने के आरोपियों का नहीं मिला सुराग

Fri, 20 Mar 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के बराड़ा रोड स्थित जगीर विहार कॉलोनी के पास से रविवार तड़के करीब दो बजे बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण करने वाले आरोपियों का पता पुलिस पांच दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई। हालांकि पुलिस ने युवती को जालंधर से दो दिन पहले बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने इस युवती का दूसरी बार अपहरण किया था। पुलिस न तो पहले मामले में आरोपियों का कोई सुराग लगा पाई थी और दूसरे बार भी पुलिस युवती को बरामद करने के बाद आरोपियों का पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में युवती व उसके परिजनों को डर सता रहा है कि आरोपी इस वारदात का तीसरी बार भी दोहराव न कर दे। युवती के परिजन पुलिस से बार-बार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने की गुहार कर रहे हैं। ताकि उन्हें इन आरोपियों से खतरा न रहे।
हुड्डा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। युवती को बरामद कर लिया है और वहीं पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में पंजाब के साथ हिमाचल तक दबिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों को पीछे भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें