फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टास्क फोर्स ने छापा मार दो बाल मजदूरों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जिला टास्क फोर्स ने बाल श्रम के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए लाडवा में छापा मारा। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों पर जांच की, जहां दो नाबालिग बच्चे एक दुकान पर काम करते पाए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले में बाल श्रम को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नियमित कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में बच्चों को बचाने के साथ-साथ उनके पुनर्वास, शिक्षा और परिवार की सहायता सुनिश्चित की जाती है। दोषी दुकानदारों के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं बाल मजदूरी के मामले दिखें तो तुरंत सूचना दें, ताकि बच्चों को समय रहते बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें