फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, केंद्रों के आसपास 163 लागू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या स्कूल केंद्र पर की गई व्यवस्था। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा भिवानी की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। 25 फरवरी को 12वीं की अंग्रेजी की पहली परीक्षा होगी। जिले में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक परीक्षा संचालित होगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। केंद्रों के आसपास धारा 163 के तहत अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षकों (सुपरिटेंडेंट) ने कार्यभार संभाल लिया है। बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, बिजली और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा कक्षों में रोल नंबर अनुसार सीटिंग प्लान चस्पा कर दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड साथ लाएं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
उड़नदस्ते और नोडल अधिकारी तैनात

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए एडीसी कुरुक्षेत्र को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी व फ्लाइंग स्क्वायड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
10 केंद्रों पर नगराधीश को नोडल अधिकारी बनाया

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों अमीन, पिपली, झांसा रोड और उमरी सहित 10 केंद्रों पर नगराधीश को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि सुरक्षा की कमान डीएसपी मुख्यालय को दी गई है। लाडवा, पिहोवा और शाहबाद उपमंडलों के परीक्षा केंद्रों के लिए संबंधित एसडीएम और डीएसपी को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाहाबाद क्षेत्र में 13 केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड लगातार निरीक्षण करेगा।
केंद्रों पर सभी सुविधाएं : वीरेंद्र

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी सुविधाएं हैं। परीक्षाएं वार्षिक उत्सव की तरह हैं जिसमें सभी शिक्षक और कर्मचारी मेहनत से कार्य करते हैं। परीक्षाओं के लिए बनाए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं सामने आई।

कुरुक्षेत्र। गीता कन्या स्कूल केंद्र पर की गई व्यवस्था। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें