फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी में तनु और पेंटिंग में हिमानी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सनातन धर्म गर्ल्स कालेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, कविता पाठ, भाषण, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी की तनु, राधिका व रमनदीप पहले, टीम सी की तनीशा, परी और अंकित दूसरे और टीम बी की अंजलि, सरयू और पूजा तीसरे स्थान पर रही। जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय की हिमानी पहले, बीए तृतीय की मुस्कान दूसरे और बीकॉम प्रथम की दीपांशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कविता पाठ में बीए प्रथम की रजनी पहले, बीए द्वितीय की नंदिनी की दूसरे और बीकाम प्रथम की कोमल तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीकाम प्रथम की सिमरन पहले, बीकाम द्वितीय की रमन दीप दूसरे और बीए तृतीय की जैसमीन तीसरे स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में बीकाम प्रथम की सिमरन प्रथम, बीए द्वितीय की नंदिनी दूसरे और एमकाम प्रथम की राधिका तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने कहा कि प्रतिभा एक कला है, जो मंच पर और अधिक निखरकर आती है। इसलिए हमें अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। इस मौके पर रिचा बत्रा, डॉ. मधु, श्वेता, शैली, रजनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें