फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने को, अब स्कूल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में पड़े ग्रीष्मकालीन अवकाश सिर्फ चार दिन बचे हैं, ऐसे में विद्यार्थी शिक्षकों की ओर से दिए गए होमवर्क को पूरा करने में जुटे हुए हैं। किसी ने इन छुट्टियों को नाना-नानी के घर पर बिताया तो किसी ने अभिभावकों के साथ पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाया। वहीं बहुत से बच्चे ऐसे भी रहे जिन्होंने विभिन्न प्रकार के शिविरों में हिस्सा लेकर कई प्रकार के कलाएं सीखीं।
विज्ञापन

छुट्टियों का जहां बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान उनकी दिनचर्या की बिगड़ गई। सुबह देर से उठना और रात को देर से सोना बच्चों की आदत बन गई है। अब अभिभावक बच्चों की आदतों को सुधारने में लगे हैं। उधर एक जुलाई से स्कूल खुलने को लेकर सभी विद्यालयों के प्रबंधन तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीआर इंटरनेशनल स्कूल से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी वंश ने कहा कि इन छुट्टियों का पूरा आनंद लेने के साथ पढ़ाई भी की। परिवार में एक शादी थी, तो ज्यादा छुट्टियां वहीं पर बिताई। अब थोड़े दिनों बाद स्कूल जाना है तो कॉपी-किताब व बैग को सेट कर रहा हूं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल से बारहवीं कक्षा की छात्रा आंचल ने बताया कि उसने इन छुट्टियों में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के प्रोजेक्ट पर काम किया। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन काम हो चुका है। छुट्टियों में वह मम्मी-पापा के साथ घूमने भी गई थी।
गुरु गोविंद नाथ विद्या मंदिर से 10वीं कक्षा की छात्रा अंजलि ने बताया कि उसने अपना होमवर्क पहले ही पूरा कर लिया था। यह छुट्टियां काफी अच्छी बीती। अब बस स्कूल जाने का इंतजार है। कई दिनों से टीचर और सहेलियों से मुलाकात भी नहीं हुई है।
अग्रसेन पब्लिक स्कूल से 10वीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी ने बताया कि छुट्टियों में वह बुआ के घर गई। वहां कुछ दिन बीताकर घर वापस आई तो होमवर्क शुरू किया। अभी कुछ होमवर्क बचा है। गर्मी ज्यादा होने के कारण ज्यादातर छुट्टियां घर में रहकर ही बितानी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें