फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर और आसपास चल रही इलेक्ट्रिक बसों में अब पात्र यात्रियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के स्टूडेंट पास इन ई-बसों में भी मान्य किए जाएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में विद्यार्थी विभिन्न मार्गों पर साधारण बसों में ही पास का उपयोग करते हैं। निजी बसों में नि:शुल्क सफर की छूट का फायदा मिला-जुला है। ई-बसों में स्टूडेंट पास सुविधा के लिए तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा। यातायात प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट पास सुविधा शुरू होने की मौखिक जानकारी मिली है। इसका अर्थ है कि इस पर मंथन चल रहा है। पत्र मिलने पर ही ठोस दावा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें