फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक उपस्थिति से होगा विद्यार्थियों का दाखिला, आयुष विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

विज्ञापन
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की इमारत। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय चंडीगढ़ के छह पाठ्यक्रमों की रिक्त रही 14 सीटों पर भौतिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करविद्यार्थियों को 27 मार्च दोपहर 12 बजे तक अपनी उपस्थित दर्ज कराने का मौका दिया है।
इसी दिन दोपहर एक बजे मेरिट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। हालांकि इससे पहले आयुष विश्वविद्यालय द्वारा तीन दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया कराई जा चुकी है। ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और श्री धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज चंडीगढ़ में आयुर्वेद में स्नातकोत्तर के लिए तीन दौर की काउंसलिंग के बाद आयुर्वेद के छह विषयों की 14 सीटें रिक्त हैं। ऐसे विद्यार्थी जो पहले के तीन राउंड में पंजीकृत हैं और कोई सीट आवंटित नहीं हुई है या सीट मिलने के बाद छोड़ दी गई व जिन विद्यार्थियों सीट मिलने के उपरांत सीट छोड़ दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया विद्यार्थियों को अपने पंजीकरण की हार्ड कॉपी 27 मार्च दोपहर 12 बजे तक जमा करानी होगी। भौतिक उपस्थिति के आधार पर ही सीटों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक दाखिला कमेटी की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद फीस जमा होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, उसी दिन कोई भी विद्यार्थी, जिसने पहले के तीन दौर की पीजी के लिए हुई काउंसलिंग में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं किया है, वे ऑफलाइन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इन छह विषयों की 14 सीटें रिक्त
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में चार विषयों क्रिया शरीर, रचना शरीर, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान और शल्य तंत्र में एक-एक सीट खाली हैं, जबकि श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में आयुर्वेद के दो विषयों द्रव्यगुणा में चार व संहिता एवं सिद्धांत की छह सीटें रिक्त पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें