फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने वीर सैनिकों को भेजीं राखियां

Fri, 08 Aug 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आईक्यूएसी और महिला प्रकोष्ठ के सहयोग में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 44 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं की ओर से बनाईं गई राखियां एनसीसी विंग कुरुक्षेत्र के सैनिकों को जाकर बांधी गई। प्रतियोगिता में खुशबू (बीए प्रथम) और अर्जिता (बीकॉम द्वितीय) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राखियां कंटोनमेंट जोन अंबाला कैंट में स्पीड पोस्ट के जरिए देश के वीर जवानों को भेजी गईं, जो रक्षा बंधन को एक नया भावपूर्ण आयाम देती हैं। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने छात्राओं की सराहना की और बताया कि महाविद्यालय की ओर से सराहनीय पहल की गई है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी, प्रो. बीर इंद्र कौर और प्रो. श्रेष्ठा मुराल ने भूमिका निभाई। सपना व प्रियंका (बीकॉम प्रथम) को द्वितीय स्थान तथा पलक (बीएससी तृतीय) व पलक (बीकॉम तृतीय) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। श्रेया, निकिता, हिमांशी और तनु ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस मौके पर प्रो. शमा रानी, डॉ हरदीश कौर, प्रो. पूजा, प्रो. विनय कुमार, प्रो. पूनम बागी सहित अन्य सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें