फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 30 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बंद, भटकते रहे मरीज

Fri, 08 Aug 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने वीरवार को आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद रखा। इससे मरीज अस्पतालों के चक्कर काटते रहें। वहीं कुछ अस्पतालों में मानवता दिखा चिकित्सकों ने इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के करीब 30 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड चलता है। अस्पतालों में मरीजों की सर्जरी व मेडिसन संबंधी जांच होती है। इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन उक्त बिल को सरकार के पास भेजता है। जिसके बाद संबंधित कंपनी अस्पताल को भुगतान करती है लेकिन करीब एक साल से अस्पताल संचालकों की राशि का भुगतान नहीं हुआ। वहीं इस संबंध में निजी चिकित्सकों ने मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नाराजगी भी जताई।
मीटिंग में डॉ. अनुराग कौशल, डॉ. अनशुल ग्राेवर, डॉ. सुरेंद्र मेहता मौजूद रहे। आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सरकार पर अस्पतालों का करीब 2900 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में आयुष्मान कार्ड के तहत 30 अस्पतालों में इलाज होता है। अस्पतालों का सरकार पर करीब 20 करोड रुपये बकाया है। जब तक सरकार निजी अस्पतालों की बकाया राशि नहीं देती तब तक किसी भी अस्पताल में पैनल पर मरीजों का इलाज नहीं होगा।
विज्ञापन

छह लाख 25 हजार कार्ड धारक : जिले में छह लाख 25 हजार आयुष्मान कार्ड धारक है, जिनमें से पांच लाख 91 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हुए है। कार्ड पर जिले में रोजाना 800 से 900 मरीज आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें