फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने थाली-चम्मच बजाकर जताया रोष

विज्ञापन
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के बाहर रोष जताते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने 22वें दिन कुलपति कार्यालय के बाहर थाली-चम्मच बजाकर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इससे पहले विद्यार्थियों ने धरना स्थल से कॉलेज परिसर तक विवि प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला। छात्र अपने हाथों में बैनर लिए नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर से घूम कर वापस धरना स्थल पर लौटे।
विद्यार्थी पिछले 22 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। गत दिवस विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय को ताला जड़कर रोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनशन में राहुल मलिक और नवीन भूख हड़ताल पर बैठे। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो वह लोग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। उनकी सभी मांगें जायज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें