कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। विभाग के अध्यक्ष प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने कहा कि शेयर बाजार को अर्थव्यवस्था के हेल्थ इंडिकेटर के रूप में माना जाता है।
प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि आज के समय में शेयर मार्केट को समझना अति आवश्यक है। पिछले कुछ वर्षों से शेयर सूचकांक काफी बढ़ा है। इस समय विद्यार्थियों को न केवल शेयर मार्केट को समझना चाहिए बल्कि शेयर बाजार में निवेश करके अपनी आय को भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता चार्टेड अकाउंटेंट मीना वर्मा ने बताया कि समय के साथ-साथ पैसे की वैल्यू कम हो जाती है, इसलिए हमें अपनी आय को बढ़ाने के लिए कैसे शेयर बाजार में निवेश कर सकते है, इन सभी पहलुओं के प्रति प्रतिभागियों को अवगत कराया।
चार्टेड अकाउंटेंट आशीष मित्तल ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता को बढ़ाना है। इस मौके पर सीए योगेश कंसल, सीए अभिषेक गुप्ता, प्रो. महाबीर नरवाल सहित शोधकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।