फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला में केवट मिलन और भरत मिलाप का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी ने रेलवे रोड पर रामलीला का मंचन किया। कलाकारों ने केवट मिलन, भरत मिलाप और मंथरा की पिटाई जैसे प्रसंगों के दृश्य दिखाए। इन दृश्यों के बीच छोटे बच्चों को लोरी भी दी गई।
विज्ञापन

भगवान राम के वनवास जाने पर भरत ने अपनी माता कैकेयी को खरी-खोटी सुनाई। इस षड्यंत्र की रचयिता मंथरा दासी की शत्रुघ्न ने पिटाई की। भरत ने मंत्रियों सहित राम से मिलने का निर्णय किया। वे सभी अयोध्या वासियों के साथ वनों में राम को खोजने लगे। भरत ने वृक्षों और लताओं से भी राम के बारे में पूछा। मंच पर, बोलो ये जमीं बोलो आसमां कौन सी दिशा में गए भैया मेरे राम... गीत ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

प्रमुख दृश्य और कलाकार
केवट ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को गंगा नदी पार कराई। चित्रकूट में राम पर्णकुटी बनाकर रहने लगे, जहां भरत का आगमन हुआ। वेदप्रकाश प्रजापत ने श्रीराम की आरती में हिस्सा लिया। प्रधान मास्टर सुंदर लाल और मुख्य निर्देशक कुलवंत सिंह भट्टी ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। सह निर्देशक मोहनलाल नागपाल ने कलाकारों के नाम बताए, जिनमें महेंद्र ठाकुर राम और विकास मंथरा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें