फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को डूबता देख नहर में कूदा किशोर, मौत

Fri, 30 May 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की जान बचाने के लिए नहर में कूदे छात्र की डूबने से मौत हो गई। अन्य युवकों द्वारा शोर मचाने के बाद पानी बंद कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र का शव बाहर निकला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार केआईटीएम में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र सुखबीर घर से रोल नंबर लेने के लिए निकला था।

वापसी में जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में अपने दोस्तों के साथ ज्योतिसर नहर में नहाने लगा। इसी दौरान उसका मित्र रावगढ़ निवासी दीपेश पुत्र रोशनलाल डूबने लगा।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए सुखबीर नहर में कूद पड़ा लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक नहर में नहा रहे थे।

इस दौरान एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक अपनी जान गवां बैठा। नहर का पानी बंद कराने के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना सुखबीर के परिजनों को दी गई। सिविल अस्पताल में मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि उसका भाई सुखबीर बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।

वीरवार को अपने दोस्त को बचाने के चक्कर में वह ज्येतिसर नहर में डूब गया। लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में फार्मासिस्ट प्रिंस ने बताया कि सुखबीर घर से रोल नंबर लेने के लिए निकला था।

दुर्भाग्यवश वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि 17 वर्षीय सुखबीर अपने दोस्त जोनी पुत्र लालचंद और दीपेश के साथ नहर में नहा रहा था और इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया।

पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि नहर में डूबने से यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


पैर फिसलने से हुआ हादसा : चौकी प्रभारी
ज्योतिसर चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि पैर फिसलने से एक युवक नहर में डूब गया। उन्होंने बताया कि घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पानी बंद कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें