फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश से अयोध्या के लिए आठ व नौ फरवरी को चलेंगी विशेष ट्रेन, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

Sun, 21 Jan 2024 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा प्रदेश से अयोध्या के लिए आठ व नौ फरवरी को  विशेष ट्रेन चलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी कुरुक्षेत्र में दी। वह कुरुक्षेत्र में रविवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों के मन की मुराद पूरी होगी। इस समय का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। अयोध्या जाने के लिए प्रदेश से आठ व नौ फरवरी को विशेष ट्रेन चलेगी, जिससे वहां जाने वाले लोगों को सुविधा मिल पाएगी।

विज्ञापन


वे स्वयं भी अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों संग मिशन-2024 पर मंथन किया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इस कड़ी के तहत आठ और नौ फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है। इस दिन अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन के माध्यम से प्रदेश के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में 22 जनवरी को हर गांव और शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां लोगों ने की हुई है। उन्होंने अयोध्या में मंदिर बनने व श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके प्रयासों से ही इतने बड़े स्तर पर लोगों की मुराद पूरी हो रही है।

कांग्रेसियों को राजनीति का अर्थ ही पता नहीं : मनोहर लाल
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को विपक्ष द्वारा भाजपा की राजनीति करार देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति के अर्थ का ही पता नहीं है। जिस दिन वे लोग यह सीख जाएंगे, तब ऐसा नहीं कहेंगे। श्रीराम के आने की हर किसी को खुशी है और पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वे आठ या नौ फरवरी को श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें