फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में सोनिया, महक व ज्योति प्रथम

विज्ञापन
राजकीय स्कूल में विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि सतबीर कौशिक व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस राजकीय और निजी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी व जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में स्थापित कानूनी साक्षरता क्लब ने निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता और कविता गायन प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा नवीं से बारहवीं तक के करीब 2800 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कविता गायन प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा आयशा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व मानसू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनिया, महक और ज्योति ने प्रथम, रजनी, रमन और अंश ने द्वितीय, आशु, पूजा और रोहित ने तृतीय स्थान पाया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नवीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ने प्रथम, दसवीं कक्षा के छात्र विजेता कश्यप ने द्वितीय व दसवीं कक्षा की छात्रा सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कानूनी साक्षरता संयोजक शीशपाल जांगड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान व रुचि बढ़ाने के लिए किया गया है। राजकीय स्कूल मिर्जापुर के प्राध्यापक जसवीर सिंह ने विद्यार्थियों को मातृभाषा के विषय रूप के बारे में विस्तार से बताया। जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र कार्यालय से सतबीर कौशिक व सुनील कौशिक ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में नीतू गर्ग, सुदेश कुमारी, मोनिका, शिवानी, शिल्पा, ओमप्रकाश, पूनम शामिल रही।आयोजन में शीतल, विक्रम, पवन, निशा सैनी, सतीश सैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें